अनुसूचित जाति, जनजाति आरक्षण मंच ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में यूजीसी उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियमन 2026 के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में पारित अंतरिम स्थगन आदेश को निरस्त करवाकर विनियम लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर को अनुसूचित जाति, जनजाति आरक्षण मंच, राजस्थान जिला शाखा श्रीगंगानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट अके समक्ष प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिला प्रशासन के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में अनुसूचित जाति, जनजाति आरक्षण मंच जिला शाखा के महामंत्री उमेश नायक व कोषाध्यक्ष रमेश बसल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

No comments