Breaking News

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्री राम कथा 22 से


श्रीगंगानगर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 22 से 28 मार्च 2026 तक रामलीला ग्राउंड, सुखाडिय़ा सर्कल में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक होगी। कथा व्यास के रूप में गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री श्रेया भारती संत समाज सहित श्रीगंगानगर पहुंचेंगी।
कथा के प्रचारार्थ सिद्ध श्री सिंदूरी बालाजी धाम से संध्या फेरी निकाली गई। प्रवक्ता स्वामी धीरानंद ने राम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति का आह्वान भी किया गया। 27 व 28 मार्च को भी विभिन्न स्थानों से संध्या फेरियां निकाली जाएंगी।

No comments