जिला व्यापार संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
श्रीगंगानगर जिला व्यापार संघ की बैठक अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट में हुई।
बैठक में जिले भर की तहसीलों व मंडियों में संगठन विस्तार हेतु बैठकें करने का निर्णय लिया गया। साथ ही असामाजिक गतिविधियों, ट्रैफिक व्यवस्था और भूमिगत जल स्तर पर चिंता व्यक्त की गई। संघ के सदस्य हरीश कपूर एवं कामरेड हेतराम बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में 13 सदस्यीय जिला संयोजक कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन नरेश सेतिया ने किया।

No comments