बड़ा हनुमान मंदिर से सालासर धाम के लिए डाक ध्वजा रवाना
श्रीकरणपुर के बड़ा हनुमानजी मंदिर से जय बालाजी पैदल यात्री संघ द्वारा बालाजी सालासर धाम के लिए डाक ध्वजा पैदल यात्रा श्रद्धा के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और बालाजी महाराज के जयकारों के साथ प्रस्थान किया।
संघ के अनुसार बीरबल डंग, सुभाष शर्मा, जगजीत, मुकेश बंसल, सुरेश अग्रवाल, जगदीप सोनी, बिक्टर, अशोक बिलंदी, रिंकू आहूजा, रवि बिलंदी सहित अन्य श्रद्धालु डाक ध्वजा लेकर रवाना हुए। यह यात्रा लगातार चलते हुए रविवार सुबह सालासर धाम पहुंचेगी।

No comments