Breaking News

कृषि मेले में होगी महिलाओं की प्रतियोगिताएं


श्रीगंगानगर में 6 से 8 मार्च को आयोजित होने वाले कृषि, उद्योग एवं व्यापार मेले में एकता मंच महिला शक्ति एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला मोर्चा द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं एवं युवतियों के मनोरंजन के लिए  विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया। जिसमें 7 मार्च शनिवार को दोपहर साढ़े 3 बजे से महिलाओं एवं युवतियों के लिए 30 मिनट में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न रोचक गेम, फनी प्रश्नोत्तरी, रोचक तंबोला एवं समय पाबंदी पुरस्कार रखे जाएंगे, समय पाबंदी पुरस्कार दोपहर साढ़े 3 बजे तक आने वाली महिलाओं के मध्य निकाला जाएगा। 
अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में कोई भी महिला एवं युवती भाग ले सकती है। अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा, प्रश्नोत्तरी में हाथों-हाथ पुरस्कार दिए जाएंगे एवं विभिन्न गेमों में विजेता होने वाली महिलाओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा। 

No comments