Breaking News

श्रीगंगानगर में 6 से 8 मार्च को कृषि, उद्योग, व्यापार, सैर-सपाटा, मनोरंजन और रोमांच का मेला


श्रीगंगानगर शहर के सूरतगढ़-पदमपुर बाइपास पर 6 से 8 मार्च को कृषि, उद्योग, व्यापार, सैर-सपाटा, खानपान, मनोरंजन और रोमांच का आयोजन होगा। बाइपास पर आवासा रिजोर्ट के सामने घोड़ा मेला मैदान पर अनूठा मेला सुबह 10 से सायं 6 बजे तक चलेगा। 
इसमें राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों-योजनाओं की स्टॉल उपलब्ध रहेगी एवं जानकारी दी जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। कंट्रोल्ड हॉट एयर बैलून की सवारी का रोमांच खास आकर्षण रहेगा। 
मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद कुलदीप इंदौरा, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, विधायक जयदीप बिहाणी, गुरवीर सिंह बराड़, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव के डायरेक्टर मुकेश शाह आदि उपस्थित रहेंगे। 
सांध्य बॉर्डर टाइम्स और एसबीटी न्यूज द्वारा आयोजित इस कृषि, उद्योग एवं व्यापार मेले में विभिन्न प्रदेशों-शहरों के उद्यमी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक-धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों की भागीदारी एवं सहयोग भी रहेगा। 

No comments