सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गम्भीरता से कार्यवाही करें
श्रीगंगानगर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) श्रीमती रीना छींपा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिलेे में सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए एडीएम श्रीमती रीना ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही करने को कहा।
उन्होंने कहा मुख्य सड़क मार्गों पर यातायात मेें बाधक बनने वाले पड़ों को हटाने तथा सड़क किनारे खड़े होने वाले ट्रक व बसों को साइड में करवाने की कार्यवाही अमल में लाएं।

No comments