गौशाला मार्ग पर सड़क के बीच लगाया होर्डिंग
श्रीगंगानगर जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास की ओर से श्रीगंगानगर शहर के सौन्दर्यकरण का काम करवाया जा रहा है।
वहीं शहर के अतिव्यवस्त गौशाला रोड पर स्थित शनि मंदिर के समक्ष डिवाइडर के ऊपर सड़क के बीच बनाया गया होर्डिंग कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। इस रोड से अगर कोई ओवलॉडिंग ट्रक या बस गुजरेगी तो वह इस होर्डिंग से टकरा सकती है और हादसा हो सकता है। इसके अलावा तेज आंधी-तूफान के दौरान भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिला प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

No comments