Breaking News

अनशन स्थल से बीकानेर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी


राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में शुरू हुए  खेजड़ी बचाओ आंदोलन में महापड़ाव के तीसरे दिन बुधवार  को करीब 363 पर्यावरण प्रेमी बिश्नोई धर्मशाला से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन पर्यावरण प्रेमियों में 29 साधु संत और 80 महिलाएं शाामिल हैं। 
अनशन पर बैठने वालों में  श्री बिश्नोई मंदिर समिति बुड्ढा जोहड़ डाबला के प्रधान अरविन्द सियाग, सचिव संदीप कड़वासरा भी शामिल हैं। समिति के प्रधान सियाग ने बताया कि जब तक शरीर में जान रहेगी, तब तक खेजड़ी बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी प्रर्यावरण प्रमियों से आग्रह किया है कि आज सभी एक दिन का उपवास रख कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फोटो शेयर करें और सरकार तक प्रर्यावरण प्रमियों की ताकत दिखनी चाहिए।

No comments