Breaking News

पदमपुर सीएचसी जिला स्तर पर सम्मानित


श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला व एडिशनल सीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहता ने  सीएचसी पदमपुर के प्रभारी डॉ. दिनेश भारद्वाज को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुरक्षित प्रसव पूर्व जांच सेवाएं देने के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित जांच, आवश्यक दवाइंया, परामर्श और जोखिमों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

No comments