घर के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 49 मास्टर कॉलोनी में घर के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप मेें पुलिस ने दो जनो को गिरफ्तार किया है। बीच बचाव करने आई युवक की मां व बहन के साथ भी मारपीट की गई थी।
जांच अधिकारी एएसआई महेश चन्द्र मीणा ने बताया कि हमले में अविनाश वाल्मीकि पुत्र प्रशांत निवासी मास्टर कॉलोनी बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। घायल युवक की मां गीता वाल्मीकि ने अपने पड़ौस में रहने वाले पांडी, विशाली, शिवम, शंभू, डोन, मोनू, रधु, रोहित, सन्नी व पांच-अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

No comments