Breaking News

कक्षा 12 की छात्राओं को दी भावभीनी विदाई


श्रीगंगानगर के सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भारती कान्वेंट स्कूल में 3 फरवरी 2026, मंगलवार को कक्षा 12 की छात्राओं के लिए 'दी लास्ट बैलÓ विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा शर्मा, प्रिंसिपल श्रीमती गीता भारद्वाज एवं प्रबंध समिति सदस्य आर्किटेक्ट कनिष्क गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात स्कूल के संस्थापक प्रिंसिपल श्री फूलचंद गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
समारोह में कक्षा 11 की छात्राओं ने गीत, नृत्य व मनोरंजक प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं कक्षा 12 की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से अपने स्कूल जीवन की मधुर स्मृतियां साझा कीं और प्रिंसिपल व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए।

No comments