Breaking News

बैंक द्वारा कुर्क सम्पत्ति पर कब्जा


श्रीगंगानगर मे होम लोन की राशि चुकता नहीं करने पर स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया द्वारा कुर्क सम्पत्ति पर एक व्यक्ति व उसके साथियों ने कब्जा कर लिया। बैंक के सुरक्षा गार्ड को वहां से भगा कर सम्पत्ति के ताले तोड़ कर भीतर प्रवेश करके काबिज हो गये। कोतवाली पुलिस ने बैंक के मुख्य प्रबंधक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार एसबीआई की ओर से अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता एवं आरएएसएमएसीसी ऋण सैल, श्रीगंगानगर के मुख्य प्रबंधक सुब्रतो कुमार दास ने रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत 3-ए छोटी क्षेत्र स्थित एक अचल संपत्ति को बैंक के पास बंधक रखकर केशव गुप्ता ने होम ऋण लिया गया था। 
ऋण की किश्तें जमा नहीं होने पर खाते को एनपीए घोषित किया गया। 27 नवंबर 2024 के आदेश से संपत्ति का भौतिक कब्जा बैंक को दिलाया गया। 

No comments