गन्दे पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी रामनगर के वार्ड नम्बर 6 पटाखा फैक्ट्री रोड स्थित यूपीएचसी के नजदीक श्रीकृष्ण कुंंज कॉलोनी का गन्दा पानी सड़क पर आने से यहां से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद केे अधिकारियों द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
परेशान मौहल्लावासियों द्वारा पूर्व में भी जिला कलक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त को गन्दे पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए गए, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

No comments