Breaking News

मतदाता सूची में 7 फरवरी तक हो सकेगी अपडेट


डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची अद्यतन का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खडग़ावत ने बताया कि 29 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।
जिन नागरिकों का नाम इस ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है या जिनकी प्रविष्टियों में कोई त्रुटि है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है।

No comments