Breaking News

किसानों का डिजिटल पहरा: सोलर कैमरों से जंगली जानवरों पर रख रहे नजर


अलवर जिले के किसान अक्सर मौसम की मार और जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुँचाए जा रहे नुकसान से परेशान रहते हैं. पहले फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को दिन-रात कड़ाके की सर्दी में खेतों में पहरा देना पड़ता था. लेकिन अब समय के साथ किसान आधुनिक और हाईटेक तकनीक अपना रहे हैं. अपनी मेहनत कम करने और फसलों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए अब खेतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इनकी मदद से किसान घर बैठे मोबाइल के माध्यम से अपनी फसलों पर चौबीसों घंटे नजर रख पा रहे हैं.

No comments