कोटा में निगम के विरोध में उतरे डेयरी बूथ संचालक
कोटा में नगर निगम की तरफ से डेयरी बूथों पर औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। निगम टीम डेयरी उत्पाद के अलावा अन्य बेची जा रही सामग्री को जब्त कर रही है।
निगम ने रिपोर्ट दर्ज करवाने की भी चेतावनी दी है, जिसके बाद कोटा में डेयरी बूथ संचालक निगम के विरोध में उतर गए हैं। कोटा सरस डेयरी बूथ विकास समिति के बैनर तले बूथ संचालकों की तरफ से कलेक्टर को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

No comments