Breaking News

ताल छापर के ग्राम खलियां में खेत में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, 100 बीघा क्षेत्र प्रभावित


चूरू के ग्राम ख़ालियां व सुजानगढ सड़क मार्ग पर खेतों में अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायरमैन मुकेश सूंडा ने बताया कि आग ने ढाणी क्षेत्र में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 100 बीघा खेत इसकी चपेट में आ गए। आग से खेत की बाड़, घास और अन्य सामान जलकर खाक हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।
आग लगने के बाद दूर-दूर तक धुएं का गुबार आसमान में छा गया। सूचना पर सुजानगढ़ और छापर नगरपालिका की दमकलें मौके पर पहुंचीं। 

No comments