Breaking News

जीप की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल


श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर क्षेत्र में जीप की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गये। घटना के डेढ़ माह बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 5 गजसिंहपुर निवासी राजकौर पत्नी बलवंत सिंह ने एसपी को परिवाद देकर बताया कि मेरा पुत्र संदीप सिंह, फौजीवाला ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। गत 8 दिसंबर को शाम करीब 5.45 बजे बाइक पर अपने पुत्र विक्रम के साथ घर से भट्टे की ओर जा रहा था। जब वे गांव पटिया से आगे 15 आरबी बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी सामने से आई एक मेजर जीप ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप सिंह की दाहिनी बाजू तीन जगह से टूट गई, जबकि दायां पैर और पिंडली भी फेक्चर हो गई। 

No comments