Breaking News

गणपति नगर में गन्दे पानी की समस्या बनी परेशानी


श्रीगंगानगर के गणपति नगर की गली न. 7 के नागरिकों ने जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास सचिव से गन्दे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण करवाने की मांग की है। यहां नालियां नहीं बनी होने के चलते वहां रहने वाले लोग अपने घरों का गन्दा पानी खाली भूखण्डों में छोड़ रहे हैं।
गणपति नगर की गली न. 7 के नागरिकों ने बताया कि उनके मौहल्ले में नगर विकास न्यास अधिकारियों से काफी समय से नाली निर्माण करवाकर गन्दे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की जा रही है। यहां नालियां नहीं बनी होने के कारण लोगों द्वारा अपनेे घरों का गन्दा पानी खाली भूखंडो में छोड़ा जा रहा है। 

No comments