कक्षा तीन के विद्यार्थियों का बुनियादी कौशल का होगा सर्वे
श्रीगंगानगर में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन के तहत पढऩे और समझने की क्षमता और गणितीय कौशल का पता लगाने के लिये एनसीईआरटी के तत्वावधान में वन आन वन फाउंडेशन लर्निंग स्टडी का आयोजन मार्च माह में किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में विडियो कॉन्फे्रंस के जरिए राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित समस्त शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
No comments