Breaking News

गोवर्धन पूजा के साथ महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


श्रीगंगानगर के विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रहे श्री श्याम बाबा देव प्राण प्रतिष्ठा एवं सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत व श्री श्याम कथा महोत्सव के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा भाव से किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री उज्ज्वल कृष्णा जी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पर्वत की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।

No comments