युवक का अपहरण करके मारपीट करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में गत वर्ष 27 सितम्बर को बालाजी धाम गली नम्बर 4 में बाइक सवार एक युवक का अपहरण करके मारपीट करके छोडऩे के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था।
जांच अधिकारी एएसआई जगराम मीणा ने बताया कि 13 क्यू बखताना निवासी 25 वर्षीय अंकित पुत्र भगवान ने पर्चा बयान में बताया था कि गत वर्ष 27 सितम्बर की रात करीब 10:20 बजे वह बालाजी धाम से अपने किराये के मकान की ओर लौट रहा था।

No comments