Breaking News

छात्राओं को 'सेफ टच-अनसेफ टचÓ की दी जानकारी


श्रीगंगानगर में वामा लेखनी मंच के 'सुवासÓ कार्यक्रम की पांचवीं कड़ी महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 5, पुलिस लाइन में आयोजित हुई। सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका मोंगा ने छात्राओं को 'सेफ टच-अनसेफ टचÓ विषय पर कहानियों व उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया तथा आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। डॉ. मीनाक्षी आहुजा ने सकारात्मक आदतों पर बल दिया, वहीं अध्यक्ष डॉ. बबीता काजल ने 'नीला पर्दा या नीला आसमानÓ विषय पर मोबाइल के दुष्प्रभाव बताए। विद्यार्थियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नुक्कड़ नाटक तथा छात्रा लक्ष्या ज्याणी ने कविता प्रस्तुत की। 

No comments