गुड शेपर्ड स्कूल के स्काउट-गाइड को राज्य पुरस्कार
श्रीगंगानगर के गुड शेपर्ड पब्लिक स्कूल के स्काउट-गाइड को राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागडे द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जयपुर के जगतपुरा स्थित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट्स में सहज, राहत परुथी, मयंक शर्मा, ईराज गुप्ता, हिमांशु कुमार, ईशान अग्रवाल, कृतिक, लक्षदीप सिंह सोखल, आदिल तथा गाइड्स में गार्गी प्रिया व करमन लहर शामिल हैं।

No comments