Breaking News

नियमित सहायकों को दिया जनगणना प्रशिक्षण


श्रीगंगानगर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए नियमित सहायकों के जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार को कृषि विभाग आत्मा कार्यालय में किया गया।
इस कार्यशाला में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16वीं जनगणना 2027 के लिए जिले में नियुक्त नियमित सहायकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। 
कार्यशाला में उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी सुशील कुमार शर्मा ने उपस्थित नियमित सहायकों को संपूर्ण जनगणना कार्य का प्रबंधन एवं निगरानी भी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से की जाने वाली जानकारी दी।

No comments