अमृतसर वाले रोजाना डकार रहे 1 करोड़ से अधिक की दवाइयां
अमृतसर में रोज़ाना एक करोड़ रुपए से अधिक की एंटीबायोटिक दवाइयां सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में मरीजों को दी जा रही हैं। यही नहीं बिना कारण एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते चलन को रोकने के लिए विभाग की ओर से कोई ठोस नीति न बनाए जाने के कारण यह सिलसिला लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल ने गंभीर स्वास्थ्य चिंता खड़ी कर दी है। सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी और हलके संक्रमण के मामलों में भी मरीजों को भारी डोज़ की एंटीबायोटिक लिखे जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

No comments