Breaking News

गोशाला से स्पीकर, टेप मशीन चोरी:खेडेश्वर महादेव गोशाला को चोरों ने बनाया निशाना


टोंक में देवली उपखंड के घाड़ कस्बे में स्थित श्री आजाद हिन्द खेडेश्वर महादेव गोशाला में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने गोशाला से एक स्पीकर, टेप मशीन, स्टेबलाइजर और टॉर्च चुरा लिए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत दस हजार रुपये बताई गई है।
गोशाला के संरक्षक सियाराम गुर्जर ने बताया कि यह गोशाला घाड़ कस्बे में चारनेट रोड पर स्थित है। यहां गोसेवक बीमार, घायल और बेसहारा गोवंश को आश्रय प्रदान करते हैं। चोरों ने इसी स्थान को निशाना बनाया।

No comments