Breaking News

सीआरपीएफ जवान के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी


अजमेर के आम का तालाब शक्ति नगर में रहने वाले सीआरपीएफ जवान के घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
पीडि़त जवान का परिवार उससे मिलने मध्य प्रदेश गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त को पड़ोसी पुजारी की ओर से चोरी की जानकारी दी गई। जवान की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments