डूंगरपुर में किराना दुकान में 2 लाख की चोरी
डूंगरपुर में शहर के व्यस्त तहसील चौराहे पर स्थित एक किराना दुकान में रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग 2 लाख रुपए की नकदी चुरा ली। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दुकान मालिक मयंक जैन बुधवार सुबह जब अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कैश काउंटर की जांच करने पर उसमें रखे करीब 2 लाख रुपए गायब मिले।

No comments