Breaking News

नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: मौत का कारण बनी लापरवाही पर सख्त वार


नागौर पुलिस ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। जानलेवा सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागौर पुलिस ने परिवहन विभाग से समन्वय कर 96 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करवाए हैं। यह कार्रवाई उन चालकों के विरुद्ध की गई है, जिनकी लापरवाही के कारण गंभीर सडक़ दुर्घटनाएं हुईं और कई मामलों में लोगों की जान तक चली गई।
जांच में सामने आया कि संबंधित वाहन चालक तेज गति, लापरवाह ड्राइविंग, यातायात नियमों की अनदेखी तथा असावधानी के चलते दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार पाए गए। 

No comments