बीसलपुर लाइन पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, लाखों लोगों की बुझेगी प्यास
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पेयजल संकट के समाधान और आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बीसलपुर बांध परियोजना के सुदृढ़ीकरण और नए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 650 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।
राजस्थान बजट में इस योजना के तहत सूरजपुर से 400 रूरू की नई ट्रांसमिशन लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य का सीधा लाभ जयपुर और टोंक जिले की विशाल आबादी को मिलेगा। चाकसू, बक्शी और आसपास के 1092 गांवों की लगभग 30 लाख आबादी को बीसलपुर का पानी सुलभ होगा।

No comments