नए लेबर कोड को लेकर बैंकों की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल
देशभर के प्रमुख बैंक संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। हालांकि रिजर्व बैंक के आधिकारिक कैलेंडर में कल कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है, लेकिन कर्मचारियों के काम पर न आने की वजह से बैंकिंग सेवाओं में बाधा आ सकती है।
बैंकों की प्रमुख यूनियनों ने केंद्र सरकार के नए श्रम नियमों के विरोध में यह कदम उठाया है। कर्मचारियों का तर्क है कि ये नए नियम उनके हितों के खिलाफ हैं। इसके साथ ही बैंककर्मी लंबे समय से 'हफ्ते में केवल पांच दिन कामÓ की सुविधा लागू करने की मांग भी कर रहे हैं। इसी खींचतान के चलते यूनियनों ने 12 फरवरी को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

No comments