Breaking News

डूंगरपुर में बेकाबू ट्रक घर में घुसा:पूर्व पार्षद के मकान की दीवार-पिलर ढहे


डूंगरपुर की शास्त्री कॉलोनी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बजरी से भरा एक ओवरलोड ट्रक पूर्व पार्षद नीलम श्रीमाल के मकान में घुस गया। इस हादसे में घर की दीवार और पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं सड़क से गुजर रही एक महिला भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गई।
बुधवार सुबह कॉलोनी की ढलान पर चढ़ते समय बजरी से भरा ट्रक अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पूरी रफ्तार के साथ मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा।

No comments