Breaking News

14 फरवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची


राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 14 फरवरी 2026 को पूरे राज्य में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा. इस दिन फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने से यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि कुल कितने वोटर बचे हैं, कितने नाम स्थायी रूप से कटे हैं और कितने नए जुड़े हैं. ड्राफ्ट लिस्ट के बाद दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह अंतिम स्थिति होगी, जिससे चुनावी तैयारियां तेज होंगी.
नाम कटने या कटवाने को लेकर 1.06 लाख से अधिक आपत्तियां दर्ज हुईं, जबकि नए नाम जोडऩे या सुधार के लिए 10.25 लाख से ज्यादा दावे आए. 

No comments