थाईलैंड की राजकुमारी को भाया जोधपुर
थाईलैंड की राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या की जोधपुर विजिट यादगार रही. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं. उम्मेद भवन पैलेस और रास हवेली में खींची गईं उनकी तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं. भारतीय परिधान साड़ी में राजकुमारी का खुशनुमा अंदाज खासा चर्चा में रहा. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, भारतीय सांस्कृतिक संबंधों का यह एक उत्सव है, साड़ी भारत की पारंपरिक पहचान.

No comments