बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर डाले सरिए
अलवर के राठ नगर के सामने रेलवे ट्रैक पर रात को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक पर सरिए डाल दिए। जब ये सरिए रेलगाड़ी से भिड़े, तो ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इस दौरान मालगाड़ी को 30 मिनट तक रोकना पड़ा। यह मालगाड़ी मथुरा से रेवाड़ी जा रही थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार डबल फटक ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

No comments