एनटीए की तर्ज पर बनेगी राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी
राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक जैसी कलंकित घटनाओं को जड़ से मिटाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 'राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसीÓ के गठन का एलान किया है।
पिछले कुछ वर्षों में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के मनोबल को प्रभावित किया था, लेकिन बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार के कठोर कदमों से अब प्रदेश में शुचिता का वातावरण बना है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी क्रम में केंद्र की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर अब राजस्थान अपनी स्वयं की स्टेट टेस्टिंग एजेंसी स्थापित करेगा।

No comments