Breaking News

ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रही थीं 14 ऊंटनियां,


चूरू के तारानगर पुलिस एक ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 14 ऊंटनियों को जब्त कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तारानगर निवासी गौ सेवक बाबूलाल जांगिड़ व छोटूराम स्वामी ने पुलिस को सूचना दी कि एक ट्रक में अवैध रूप से ऊंटों को भरकर उन्हें काटने के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ से ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने साहवा सर्किल पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान साहवा की तरफ से एक ट्रक आया पुलिस ने जब ट्रक को रुकवाकर जांच की तो ट्रक में 14 ऊंटों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। 

No comments