Breaking News

राधा वल्लभ धाम में ठाकुर जी का भव्य ब्याहुला उत्सव शुरू


श्रीगंगानगर के श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट द्वारा शिवाजी नगर स्थित श्री राधा वल्लभ धाम मंदिर में ठाकुर जी व ठकुरानी जी का दो दिवसीय भव्य ब्याहुला उत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ।
श्री कृष्ण जी की बारात अध्यक्ष एडवोकेट तरुण अरोड़ा के निवास से रवाना हुई, जिसे निहंग छावनी के राजस्थान प्रमुख बाबा हरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मंदिर के लिए प्रेषित किया।  इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments