7 एसजीएम स्कूल में नशा व साइबर फ्रॉड पर जागरूकता नाटक
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत 7 एसजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशे व साइबर धोखाधड़ी के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक का आयोजन किया गया।
श्री विक्रम ज्याणी व सहीराम ने नाटक के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग, डिजिटल निरक्षरता और नशे के खतरों को उजागर किया। प्रधानाचार्य श्रीमती रेणु ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर गलत संगति से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त जीवन व साइबर सुरक्षा की शपथ ली।

No comments