बिजली बिल बकाया, बस स्टैंड अंधेरे में
रायसिंहनगर के मुख्य बस स्टैंड पर करीब दो माह से विद्युत कनेक्शन कटा हुआ है। नगर पालिका पर 2 लाख 84 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी है।
बिजली कटने से वाटर कूलर बंद हैं और यात्रियों को पेयजल सहित अन्य सुविधाओं में परेशानी हो रही है। परिसर में गंदगी की समस्या भी बनी हुई है। सहायक अभियंता अनिरुद्ध पाल ने बताया कि बकाया भुगतान होते ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

No comments