Breaking News

खाटूश्याम मन्दिर का सतरंगी फाल्गुन मेला 23 से


श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग पर सुदामानगर स्थित सिद्धधाम श्री खाटूश्याम जी मन्दिर का सतरंगी फाल्गुन मेला 23 से 28 फरवरी तक श्रद्धा एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। 
मन्दिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि सोमवार 23 फरवरी सोमवार को प्रात: 8.15 बजे लक्कड़ मण्डी रेाड स्थित गीता भवन से बाबा खाटूश्याम जी की विशाल ध्वज यात्रा निकाली जायेगी। इसी दिन रात्रि सवा 9 बजे खाटू नरेश बाबा श्याम का रात्रि जागरण होगा। इसमें भजन प्रवाहक अमित शेरेवाला (सूरत) भजनों द्वारा बाबा की महिमा का यशोगान करेंगे। 

No comments