Breaking News

आवारा कुत्तों की समस्या पर संयुक्त व्यापार मंडल ने जताई चिंता


श्रीगंगानगर के संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक अध्यक्ष तरसेम गुप्ता की अध्यक्षता में सदर बाजार में आयोजित हुई। बैठक में शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं पर गहन चर्चा की गई। पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि आवारा कुत्तों के कारण शहरवासियों को शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वसम्मति से जिला प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान के लिए की जा रही कार्रवाई का समर्थन किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा त्वरित कदम उठाने पर आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया गया। बैठक में डॉग लवर्स के प्रयासों की भी सराहना की गई। 

No comments