Breaking News

अस्पताल से ए.सी की 130 फुट कॉपर पाइप चोरी


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में जंक्शन रोड स्थित बालाजी मंदिर के पीछे मेडिमैक्स अस्पताल परिसर से ए.सी की कॉपर पाइप चोरी हो गई। अस्पताल में मिस्त्री ए.सी फिटिंग का काम कर रहा था। पुलिस ने मिस्त्री की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस को दी रिपोर्ट में वार्ड नं. 6 सतीपुरा निवासी मिस्त्री मदन कुमार पुत्र जीतराम ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन में उसकी दुकान है। इन दिनों वह मेडिमैक्स अस्पताल में ए.सी फिटिंग का कार्य कर रहा था, जहां उसका सामान रखा हुआ था। 

No comments