सेठ सांवरा के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई धोक
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी रामनगर ताराचन्द वाटिका से श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह अमावस्या पर पदमपुर मार्ग पर चूनावढ के निकटवर्ती गांव 23 जीजी (चूनावढ कोठी) स्थित सेठ सांवरा मंदिर में धोक लगाने के लिए रवाना हुआ।
पप्पू डीपू वाले ने बताया कि श्रद्धालुओं के इस जत्थे ने सेठ सांवरा मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से सेठ सांवरा की पूजा-अर्चना की। इस जत्थे में करीब पचास श्रद्धालु शामिल थे।

No comments