Breaking News

हादसे में घायल परिवार की बाइक ही चुरा ले गया युवक


हनुमानगढ़ के भादरा-सिरसा बाइपास पर पिछले दिनों एक सड़क हादसे में घायल परिवार की बाइक ही एक युवक चुरा कर ले गया। पुलिस  ने हादसे में घायल महिला की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के सिरसा जिले के गांव चाहरवाला निवासी संतोष जाट पत्नी सुरेन्द्र ने रिपोर्ट दी कि विगत 29 जनवरी को मैं अपने पति व पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर भादरा में दवाई लेने आई थी। हम दवाई लेकर वापिस जा रहे थे। इस दौरान भादरा सिरसा मार्ग पर कार ने पीछे से हमारी बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में हम तीनों घायल हो गये। राहगीरों ने हमें भादरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटनास्थल पर एक लड़का आया, उसने हमारी बाइक उठाई और बोला कि वह उनकी बाइक पीछे-पीछे लेकर आ रहा है, लेकिन वह युवक बाइक लेकर अस्पताल में नहीं पहुंचा। अज्ञात युवक ने हमारी बाइक चोरी कर ली।

No comments