Breaking News

सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की परीक्षा प्रारंभ


देश, प्रदेश सहित श्रीगंगानगर जिले में सीबीएसई की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रारंभ हुई।
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर पांच परीक्षा केन्द्रों पर आज सुबह साढे दस बजे से डेढ बजे तक कक्षा दसवीं के गणित बेसिक व गणित स्टैंडर्ड का पेपर हुआ। वहीं कक्षा बारहवीं के बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और शॉर्ट हैंड  विषय की परीक्षा आयोजित हुई। 
इससे पूर्व आज सुबह दस बजे तक सभी परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जांचकर व तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद परीक्षा केन्द्रों के मुख्य द्वार बन्द कर दिए गए। नियमित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय गणवेश में परीक्षा दी।

No comments