घर से पांच लाख की नगदी, लाखों का सोना चोरी
श्रीगंगानगर के विजयनगर कस्बे के वार्ड 16 में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर करीब पांच लाख रुपए की नगदी, लाखों रुपए का सोना चोरी करके ले गये। इस घर में रहने वाला परिवार सीकर में शादी में गया हुआ था। वापिस लौटा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दीपक खटीक ने रिपोर्ट दी कि वह अपने परिवार सहित मामा की लड़की की शादी में रामगढ़ शेखावाटी सीकर गया था। वापिस लौटा, तो घर के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर करीब दो घंटे तक घर में रहे।

No comments