Breaking News

दुकान का ताला तोड़ कर यूरिया व अन्य सामान चोरी


श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ घड़साना कस्बे की धानमंडी में स्थित एक दुकान का ताला तोड़ कर यूरिया खाद के थैले व अन्य सामान चोरी हो गया। इस दुकान को लेकर दायर अपील जोधपुर हाइकोर्ट में विचाराधीन है। दुकान के मालिक ने कई जनों पर दुकान से सामान चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार पीडि़त संजय गौड़ ने रिपोर्ट दी कि मेरी दुकान धानमंडी विस्तार में है। मामला घड़साना कोर्ट में जैरकार है। मेरे पक्ष में डिक्री हो चुकी है, जिसकी अपील जोधपुर हाइकोर्ट में जैरकार है। मैं जोधपुर गया हुआ था। पीछे से मेरे चचेरे भाई मनोज ने फोन पर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। 

No comments